आग्नेयास्त्र सहित 2 अपराधी व 3 शराब तस्कर धर दबोचे गए

ब्यूरो रिपोर्ट पश्चिम चंपारण
बेतिया। पश्चिम चंपारण जिला के बेतिया पुलिस द्वारा लूट कांड के अपराधी व शराब तस्कर को हथियार सहित धर दबोचा हैं। इसकी पुष्टि करते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने बताया कि बैरिया थाना अंतर्गत मलाही चौक स्थित एक हुंडई कार पर पांच व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैठे हुए हैं। जिसमें एक व्यक्ति के पास हथियार एवं गोली लिए हुए हैं। इसकी सूचना प्राप्त होते ही इस सूचना के सत्यापन हेतु इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को देते हुए एक छापामारी दल का गठन किया गया तथा छापामारी दल के साथ ग्राम मलाही चौक पर पहुंचे तो छापामारी दल को देखें हुंडई कार पर बैठे व्यक्ति भागने लगे। जिसे पीछा करते हुए ग्राम डुमरिया बांध हुंडई कार के साथ तीन व्यक्ति नीरज कुमार उर्फ नमन राज, मनीष कुमार और मनोहर राज को धर दबोचा गया तथा दो व्यक्ति ईख खेत का लाभ उठाते हुए भागने में सफल हो गये। पकड़ाए व्यक्तियों का विधिवत तलाशी के क्रम में नीरज कुमार उर्फ नमन राज के पास से अवैध देसी कट्टा व दो जिंदा गोली, कार के अंदर में रखा एक मोबाइल फोन तथा एक हुंडई कार बरामद हुआ। यह सभी पकड़ाये अपराधीकर्मी शराब व्यवसाई हैं और उत्तर प्रदेश से शराब कारोबार करते हैं। अपने बचाव में अवैध अग्नेयास्त्र एवं चोरी की गाड़ी को रखे हुए हैं। छापेमारी दल में बैरिया थानाध्यक्ष राणा प्रसाद, सुशील कुमार, महेंद्र राम आदि शामिल रहे। वहीं दूसरी तरफ गुप्त सूचना मिला की डकैती-लूट के अपराधकर्मी पुरुषोत्तमपुर थाना अंतर्गत ग्राम पुरुषोत्तमपुर स्थित भारत-नेपाल बॉर्डर पर कुछ अपराधकर्मी कोई गंभीर घटना का अंजाम देने हेतु एकत्रित हुए हैं। इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को देते हुए एक छापामारी दल का गठन किया गया। समय करीब 8:45 बजे छापामारी दल के साथ ग्राम पुरुषोत्तमपुर पहुंचे छापामारी दल को देखकर अपराधकर्मी भागने का प्रयास करने लगे। उक्त छापामारी दल के द्वारा उदय कुमार पिता मथुरा ठाकुर, बिरजू कुमार पिता मदन मुखिया दोनों ही इनरवा थाना के झझरी निवासी को एक देसी कट्टा एवं दो कारतूस तथा दो मोबाइल फोन सेट के साथ गिरफ्तार किया गया है। अन्य चार व्यक्ति मोहम्मद सद्दाम, शहजाद, मुन्ना एवं मासूम भागने में सफल हो गया। पकड़े गए व्यक्तियों से पूछताछ करने क्रम में अपने-अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया गया है कि पूर्व की कई घटनाओं में इनकी संलिप्तता है। इनका अपराधी की इतिहास खंगाला जा रहा है। गिरफ्तार अपराध कर्मियों को न्यायिक हिरासत भेजा जा रहा है। छापेमारी दल में पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष अशोक शाह, राजेश्वर महतो एवं अन्य सशस्त्र बल शामिल रहे।

Comments
Post a Comment