14 वर्ष बाद अटारी बोर्डर पर मिला लापता युवक

सेना के जवानो ने युवक को स्थानीय पुलिस को सौपा
188 धारा के तहत युवक को भेजा गया जेल
अजनाला पुलिस ने करगहर पुलिस से किया सम्पर्क
युवक का दिमाखी हालत ठीक नही रहने से हो गया था लापता
मा ने पुत्र के गुमशुदगी का कराया था मामला दर्ज
सुरेन्द्र तिवारी /assi.editor bihar/R CITY NEWS
करगहर (रोहतास ) जिस तरह 14 वर्ष श्री राम के वनवास काटने के बाद अयोध्या मे हर्षोल्लास का माहौल था।ठीक उसी प्रकार 14 वर्ष से लापता पुत्र को पाकर उसकी माता को कितनी खुशी हो रही होगी यह तो सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। रोहतास जिले के करगहर थानान्तर्गत नीमडिहरा गाव निवासी स्व पारसनाथ गुप्ता के 18 वर्षीय पुत्र जितेन्द्र कुमार मई 2005 मे अचानक घर से लापता हो गया।उसकी दिमागी हालत ठीक नही थी।माता मीरा कुवर ने पुत्र के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई ।काफी खोजबीन भी किया गया लेकिन कोई पता नही चला।इधर वह युवक भटकते हुए अमृतसर के बाघा बोर्डर पर पहुंच गया।सेना के जवानो ने उसे धर दबोचा।पूछताछ मे उसने अपना पता बताया।पूछताछ मे भी सेना के जवानो को एहसास हो गया कि युवक की दिमागी हालत ठीक नही है।सेना के जवानो ने युवक को अजनाला थाने की पुलिस को सौप दिया।अजनाला पुलिस ने करगहर थाना पुलिस से सम्पर्क किया तो पता चला कि उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज है।अजनाला थाने के पुलिस इन्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि चूकि स्थानीय पुलिस किसी भी युवक को 24 घंटा से अधिक नही रख सकती।फलस्वरूप 188 धारा के तहत जेल भेज दिया गया।स्थानीय पुलिस जब जितेन्द्र कुमार के मिलने की सूचना उसकी मां को दिया तो खुशी का ठिकाना नही रहा।माँ ने मोबाइल पर पुत्र से भी बात किया।युवक के मामा जेल मे जाकर मुलाकात भी की।अजनाला पुलिस ने स्थानीय पुलिस से गुमशुदगी की रिपोर्ट के साथ युवक का पहचान पत्र भी मांगा है।इन्पेक्टर ने बताया कि सारे कागजात आने के बाद कोर्ट से छूट्टी मिल जाएगी।इधर गांव मे युवक के आने का इंतजार किया जा रहा है।थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने अजनाला पुलिस द्वारा युवक के बारे मे पूछताछ की पुष्टि करते हुए बताया कि रिपोर्ट तैयार कर भेजा जा रहा है।माता अपने पुत्र को लाने के लिए परिजनो के साथ पंजाब के लिए रवाना हो चुकी है । बताया जा रहा है कि कोर्ट की सारी प्रक्रिया पुरी करने बाद युवक को गांव आने मे एक सप्ताह लगेगा।

Comments
Post a Comment