नरकटियागंज:पण्डयि नदी मे नहाने के दौरान 13 वर्षीय बच्चा डूबा,

नरकटियागंज:पण्डयि नदी मे  नहाने के दौरान 13 वर्षीय बच्चा डूबा,




प्रशाशन के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश


अश्वनी सिंह/ ब्यूरो चीफ

बेतिया पश्चिमी चंपारण के नरकटियागंज एस एस बी कैम्प के पीछे पंडई नदी में नहाने आये लगभग छः बच्चे में एक बच्चा डूब गया है ।नदी मे नहाने के दौरान पैर फिसलने से सोनू आलम पिता नौशाद आलम  दिउलिया वार्ड संख्या  24 निवासी नदी में डूब गया।ग्रामीण नदी के दोनों छोर से रस्सी लगाकर नदी में खोजबीन शुरू किए है।लेकिन चार घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक  डूबे हुए बच्चा का पता नही चला है।आसपास के लोगों के द्वारा प्रशाशन को फोन किया गया लेकिन दो से तीन घण्टे बाद भी प्रशाशन से कोई मदद  नही पहुचने से  स्थानीय लोगो में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है अगर प्रशाशन समय रहते आ जाती तो स्थिति कुछ और होती बच्चे की जान बच सकती है। हालाकि बताया जा रहा की अभीतक बच्चा नही मिला है स्थानीय लोगो द्वारा खोजबीन जारी है।खबर लिखे जाने तक घटनास्थल पर शिकारपुर थाना पहुच गई है।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर