नहर में डूबने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत

नहर में डूबने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत
अश्वनी सिंह/ ब्यूरो चीफ /आर सिटी न्यूज़

गौनाहा / मटियारीया अंतर्गत डरौल पंचायत के वार्ड नंबर 7 में एक 10 वर्षीय बालक  विवेक कुमार पिता जोगेंद्र पडीत जिसे नहर में डूबने से मौत हो गया।  परिजन बताते हैं कि बच्चों के साथ खेत घूमने गया था विवेक गांव से पश्चिम दिशा दोन नहर का एक शाखा है। जिसमें बच्चों के साथ खेलकूद के क्रम में गिर गया बच्चे शोर मचाते दौड़ के आसपास के लोगों को विवेक के डूबने का खबर दिया जब आसपास के लोगों ने दौड़कर आया तब तक बच्चा गहरे पानी में अपना दम तोड़ दिया था परिजनों को संतोष नहीं हुआ उपचार के लिए रामनगर सरकारी अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। विवेक अपने माता पिता के  चार संतान में सबसे छोटा एक ही पुत्र था। माता प्रभावती देवी बार-बार मूर्छित अवस्था में होकर गिर जा रही है। वही पिता जोगिंद्र पंडीत दिल्ली में सिलाई के काम करते हैं। दूरसंचार के माध्यम से विवेक के पिता को इस घटना की जानकारी  दी जा चुकी है परिवार के क्लावता चश्मा चिराग बुझने से पूरे गांव में मातम का माहौल सा बना हुआ है घटना की जानकारी स्थानीय थाना एवं अंचला अधिकारी को दे दी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर