Posts

Image
डीपीओ ने की  प्रखंड साधन सेवियों  के साथ बैठक  अश्वनी कुमार / ब्यूरो चीफ बगहा जिला मध्यान भोजन प्रभारी पदाधिकारी कुमारी  किरण मिश्र ने शनिवार को जिला के सभी साधन सेवीयो के साथ समीक्षात्मक बैठक की। इस बैठक में मुख्य रूप से मध्याहन भोजन के बारे में चर्चा की गई। तथा उन्होंने बताई की जिला के बाढ़ ग्रषित  विद्यालयों का सूची वार प्रतिवेदन जमा करने का निर्देश दिया। एवं उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में बच्चों का मध्याह्न भोजन बंद नहीं होना चाहिए। अगर  इसकी शिकायत मिलती है तो वैसे प्रधान शिक्षक पर सख्त कार्रवाई की जाएगी  एवं साधन सेवी को निर्देश दिए कि आप लोग नियमित  अपने अपने प्रखंड के विद्यालयों का अनुक्षरवण करें ।जहाँ पर चावल नही पहुचता हैं तो बेकल्पिक व्यवस्था कर मध्याह्न भोजन चालू करावें।मौके पर जिला समन्यवयक सरोज तिवारी,  संदीप शुक्ल, सूर्यनारायण ,बालेश्वर कुमार,रबिरंजन राम,रतिकांत तिवारी,शशि कुमार,इब्रारुल हक,सचिन कुमार,आलोक कुमार,मनोज प्रसाद,धीरज जयसवाल,
Image
डेहरी व्यवहार न्यायालय पथ का जायजा लिया  सुधीर कुमार / संवाददाता डेहरी अॉन सोन (रोहतास) डेहरी व्यवहार न्यायालय के संपर्क पथ एवं मुख्य द्वार के सामने वाहनों की बढ़ रही भीड़ को देखते हुए न्यायालय प्रशासन तथा अनुमंडल प्रशासन सरकार द्वारा निर्मित पार्किंग स्टैंड का निरीक्षण संघ के अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय एवं सैकड़ों अधिवक्ताओं के साथ श्री हिमांशु पांडेय (एसडीजीएम) लाल ज्योति नाथ शाहदेव (एसडीएम) डेहरी अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, योगेश त्रिपाठी (अपर रजिस्ट्रार) ने किया एंव विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय एवं अन्य अधिवक्ताओं को निर्देश दिया कि वाहन पार्किंग कर सड़क जाम करने वालों पर जुर्माना प्रशासन द्वारा लगाई जाएगी अन्यथा नवनिर्मित पार्किंग स्टैंड में ही अपना वाहन खड़ा करेंगे संघ के अध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही पार्किंग की समस्या दूर कर दी जाएगी निरीक्षण में मनमानी पांडे, मिथिला शरण राय, दीपक सिंह, मनोज पांडे, संजय कुमार, मनीषा दुबे, नमो नारायण, विनोद दुबे, उमेश यादव, विश्वनाथ सिंह इत्यादि शामिल थे।
Image
कौशल युवा केंद्र करगहर में स्वच्छ भारत समर इंटरशिप 2.0 कार्यक्रम का हुआ आयोजन इब्नुल कैश / संवाददाता नेहरू युवा केंद्र रोहतास के तत्वधान में कौशल युवा केंद्र करगहर में स्वच्छ भारत समर इंटरशिप 2.0 कार्यक्रम का हुआ आयोजन जिस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कृष्ण सिंह प्रखंड समन्वयक (स्वच्छता), मुख्य अतिथि के द्वारा स्वच्छता पर प्रतिभागियों के बीच में विस्तृत रूप से चर्चा किया गया संगोष्ठी के बाद मुख्य अतिथि के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया मौके पर सत्यनारायण पासवान वरिष्ठ लिपिक प्रखंड कार्यालय, कुशल युवा केंद्र के समन्वयक ब्यूटी मिश्रा, नौशाद जी, पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक अनुपम पाठक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक सुप्रिया कुमारी गायत्री कुमारी , पूजा कुमारी और काफी संख्या में उपस्थित प्रतिभागी इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मेरे द्वारा किया गया!
Image
अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार सुधीर कुमार / संवाददाता  जीआरपी पुलिस ने डेहरी प्लेटफार्म से शुक्रवार को 145 पाउच शराब के साथ दो धंधेबाज को सवारी गाड़ी से गिरफ्तार किया गया। जीआरपी थानाध्यक्ष अली अकबर ने बताया कि गिरफ्तार युवक दरीहट थाना क्षेत्र के पड़ुहार गांव निवासी सरोज कुमार, नन्हक कुमार को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर गया जेल भेज दिया गया। रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि प्लेटफार्मों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
Image
करोड़ो रुपए खर्च होने के बाद भी रोड में पढ़ने लगे दरार  अश्वनी सिंह / ब्यूरो चीफ बेतिया  करोड़ो रुपए खर्च होने के बाद भी रोड में पढ़ने लगे दरार !चौंकिए मत यह हकीकत है ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है !बताया जाता है कि पशमी चंपारण जिले के पथ प्रमंडल बेतिया द्वारा बेतिया सरिस्वा मुख्य मार्ग होते हुए पीपर पाती तक जाने वाली पथ जोकि लगभग 18 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है जो अप्रैल 2019 से शुरू है और अक्टूबर 2019 तक तैयार करके विभाग को सुपुर्द कर देना है जो कि उज्जैन कंट्रक्शन के द्वारा बनाया जा रहा है! जिसका मेंटेनेंस 5 साल का है जोकि रोड 10 किलोमीटर बनाना है जिसमें 27 एमपी सी सी काली करन बाकी अन्य रोड भी बनाना है लेकिन इस रोड में रमपुरवा गांव के आसपास में अभी रोड बने हुए महज 20 दिन भी नहीं हुए की रोड के किनारे सड़क में दरार पड़ने लगा है और पथ टूटने लगा है जबकि रोड में पथ निर्माण विभाग के कनिए सहायक एवं गुणवत्ता नियंत्रक निरंतर निरीक्षण होते रहता है फिर भी संबंधित कंट्रक्शन कंपनी के द्वारा ऐसे काम कैसे कर दिया जा रहा है यह अपने आप में यक्ष प्रश्न है जो कि विभाग पर सवालिया निशा...
Image
कारगिल विजय दिवस पर हाई स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन अश्वनी सिंह / ब्यूरो चीफ भारतीय सेना के पराक्रम और अदम्य साहस के बदौलत वर्ष 1998-99 में हुए भारत-पाकिस्तान के बीच हुए, छद्म युद्ध, जिसमे पाकिस्तान की सेना ने कश्मीर के कारगिल सेक्टर पर कब्ज़ा जमा लिया। भारतीय सेना ने अपनी वीरता और पराक्रम से मुंहतोड़ जवाब देते हुए, पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ कर, कारगिल सेक्टर पर पुनः कब्ज़ा विजय प्राप्त किया। उस विजय की याद में उच्च विद्यालय नरकटियागंज के प्रधानाध्यापक देवेन्द्र कुमार गुप्ता ने प्रथम प्रधान केदार प्रसाद सभागार में "कारगिल विजय दिवस" कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेन्द्र कुमार गुप्ता, संचालन मुकुन्द मुरारी राम, मुख्य अतिथि सुभाष शर्मा एसएसबी और विषय प्रवेश डॉ अरविन्द कुमार तिवारी ने किया। अन्य वक्ताओं में भोट चतुर्वेदी, डॉ आफ़ताब आलम, अवध किशोर सिन्हा, अवधेश तिवारी, शिव कुमार साह, गोविंद साह(पुअनि),सत्येन्द्र कुमार (सअनि)  ने अपने विचार व्यक्त करते हुए, कारगिल के साथ देश के शहीदों को श्रद्धांजलि दिया। इस दौरान शिक्षक सिद्दीक अहमद, शक्तिनाथ मिश्र, डॉ विभा...
Image
पश्चिम चम्पारण जिला कल्याण पदाधिकारी  पर दलित छात्रों के अमानवीय शोषण का आरोप लगा अश्वनी सिंह/ब्यूरो चीफ पश्चिम चम्पारण जिला कल्याण पदाधिकारी  पर दलित छात्रों के अमानवीय शोषण का आरोप लगा। जिला कल्याण पदाधिकारी के शोषण के विरुद्ध समाहरणालय के समक्ष राजकीय अंबेडकर आवासीय उच्च विद्यालय चौतरवा के विद्यार्थियों ने प्रदर्शन कर जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों के ज्ञापन में जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा दलित छात्रों का शोषण एवं जीवन बर्बाद करने की धमकी का आरोप लगाया गया है। विद्यार्थियों ने कहा कि उन्हें मीनू के अनुसार पौष्टिक भोजन व जलपान  नहीं दिया गया। हमेशा विषाक्त भोजन दिया जाता रहा है। पिछले वर्ष अनेक बच्चे बीमार हो गए, जिन्हें प्रबंध समिति ने उसे हटा दिया, पुनः जिला कल्याण पदाधिकारी की सांठगांठ से उन्हें पुनः बहाल कर दिया गया। जब से वह पुनः आया है, विद्यार्थियों को तब से पुनः विषाक्त भोजन एवं जलपान दिया जा रहा है। जिससे विद्यालय प्रबंधन से विद्यार्थियों ने ज्यादा पौष्टिक भोजन देने की मांग की गई। ऐसी माँग करने वालों का नाम काटकर बाहर निकालने की धमकी दी ज...