संकुल संसाधन केंद्र में गांधी कथा वाचन गैर आवासीय  प्रशिक्षण का सफल आयोजन।

 बाल्मीकि संकुल संसाधन केंद्र सहित अन्य भी संकुल संसाधन केंद्रों का कल से शुरुआत।

संजय कुमार पांडे संवाद सूत्र बाल्मीकि नगर।

 बाल्मीकि नगर में स्थित बाल विकास मध्य विद्यालय संकुल संसाधन केंद्र में गांधी कथा वाचन उनके गुण एवं आदर्शों को विस्तृत रूप से जानकारी देने के लिए बाल्मीकि नगर क्षेत्र के सभी विद्यालयों के शिक्षकों का गैर आवासीय प्रशिक्षण दिनांक 16 सितंबर से शुरू हुआ जिसका आज दूसरा दिन है का सफल समापन किया गया। बताते चलें कि बाल्मीकि नगर संकुल संसाधन केंद्र में बाल्मीकि नगर क्षेत्र के सभी संसाधन केंद्रों के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के शिक्षकों का गैर आवासीय प्रशिक्षण 25 सितंबर तक चलेगा। इस बाबत जानकारी देते हुए बाल्मीकि नगर संकुल समन्वयक संतोष शर्मा ने बताया कि बिहार सरकार के द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकों का दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण महात्मा गांधी के गुणों आदर्शों एवं सत्य अहिंसा पर आधारित गथा को बताने के लिए किया गया है। संकुल समन्वयक संतोष शर्मा ने यह भी जानकारी दिया कि वर्ग 3 से 5 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों को बापू की पाती नामक पुस्तकों का वितरण किया गया है तथा वर्ग 9 से लेकर 10 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों को एक था मोहन नामक किताबों का वितरण किया गया है तथा उनके बारे में शिक्षकों को जानकारी दी गई है। इस बाबत इस गैर आवासीय दो दिवसीय प्रशिक्षण में क्षेत्र के सभी विद्यालय के शिक्षकों की उपस्थिति बढ़-चढ़कर दिखाई दी जिसमें महिला एवं पुरुष शिक्षकों की संख्या बढ़-चढ़कर थी। सभी शिक्षकों ने बापू के द्वारा अपनाए गए मार्गों को अपने अपने विद्यालय के बच्चों के बीच बताने एवं उसी के मार्ग पर चलने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त किया है। संकुल समन्वयक संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि महात्मा गांधी के द्वारा अपनाए गए सत्य एवं अहिंसा का पाठ विद्यालय के सभी स्कूल के शिक्षक अपने अपने विद्यालय में छात्र छात्राओं को बताएंगे कि सत्य और अहिंसा का मार्ग अपनाकर महात्मा गांधी राष्ट्रपिता का हल आए तो बच्चे भी इस मार्ग को अपनाकर महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने में अपनी भूमिका निभाएं। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों में मुख्य रूप से बाल्मीकि नगर संकुल समन्वयक संतोष कुमार शर्मा भेड़िहारी के संकुल समन्वयक संध्या कुमारी सहित शिक्षकों में मुख्य रूप से उदय नारायण अमृता प्रीतम राकेश मिश्रा वरिष्ठ शिक्षक मनोज कुमार हरी नारायण प्रसाद शिक्षक विक्रम कुमार हस्र उद्दीन गद्दी सहित अन्य महिला शिक्षिका एवं शिक्षक इस प्रशिक्षण में उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर