महिलाओं के अखंड सौभाग्य का प्रतीक तीज  धूमधाम से   मनाया गया।

मझौलिया संवाददाता।।

मझौलिया प्रखांड क्षेत्र मे तिज वर्त मे मगन महिलाये पति की लंबी उम्र और सौभाग्यवती प्राप्ति के लिए किए जाने वाला तीज का व्रत आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। विवाहित महिलाओं द्वारा यह व्रत माता गौरी एवं भगवान भोलेनाथ की पूजा आराधना के साथ रखा जाता है। यह व्रत
पति के आयुष्य एवं सौभाग्य वृद्धि के साथ अनेकानेक अन्य शुभताओ को प्रदान करने वाला है । सौभाग्यवती स्त्रीया अपने सुहाग की लंबी आयु की कामना से तीज की व्रत करती हैं ।
इसमें अन्न, जल  ग्रहण किए बिना श्रद्धा पूर्वक यह व्रत रखती है।  पंडित रमेश पाठक ने बताया कि पुराणों के अनुसार यह व्रत देवी पार्वती ने कि थी। जिसके फलस्वरूप उन्हें देवों का देव महादेव भगवान शिव शंकर की प्राप्ति हुई थी । वही राजघाट स्थिति शिव  मंदिर   संस्कृति की झलक देखने को मिली जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया । मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर