मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के चार पंचायतो में आंगनबाड़ी सेविका -सहायिका के पद पर चयन किया गया।


मझौलिया
प्रखंड क्षेत्र के पंचायत हरपुरगढ़वा ,डुमरी ,जौकटिया, गुदरा पंचायतो पर आमसभा हुआ तथा कई केन्द्रों पर आपसी विवाद को लेकर के आम सभा स्थकित होने की खबर है । हरपुर गढ़वा पंचायत के वार्ड नम्बर 10 के केंद्र संख्या 163 पर सहायिका पद पर एक ही आवेदन विभाग को प्रदान हुआ था ।प्रखंड मैनताड़ के प्रवेक्षिका  चंदा कुमारी ने वार्डसदस्य मनोज यादव व मंतुरिया देवी के अध्यक्षता में आमसभा कराई जिसमें सहायिका के पद पर सरोज कुमारी पति संदीप प्रसाद को चयन पत्र दिया गया । उधर वार्ड नंबर 21 में वार्डसदस्य शराजुल मिया के अध्यक्षता में आम सभा हुआ जिसमें 5 अभियार्थी आवेदन किये थे । जिसमें 3 अभियार्थी पंचायत के दूसरे वार्ड के थे । तथा वार्ड के 2 ही अभियार्थी  सबना खातून व रुखसाना खातून थी।जिसमे साबना खातून को 58.42 अंक था । तथा रुखसाना खातून को48 %ही था । इस तरह आम सभा मे साबना खातून पति जाबेद अख्तर  को केंद्र संख्या 275 पर चयन पत्र दे दिया गया । नरकटियागंज प्रखंड के प्रवेक्षिका पूनम कुमारी ने चयन पत्र दिया । इस मौके पर पंच  आर मुहम्मद साह ,मुखिया पति अली असगर वार्ड के गणमान्य नागरिक रहे । समाचार प्रेषण तक आंगनबाड़ी के सेविका सहायिका का चयन प्रक्रिया जारी था । बताते चले कि हरपुर गढ़वा पंचायत के वार्ड नंबर 1 में कोई आवेदन प्राप्त नही था । वार्ड नम्बर 18 में  प्रवेक्षिका नही पहुँची थी ।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर