बेतिया पश्चिम चंपारण की खास खबरें
R CITY NEWS सच दिखाने का है जिद
बेतिया पश्चिम चंपारण की खास खबरें
रिपोर्ट-अश्वनी सिंह ,ब्यूरो चीफ
नदी में नहाने के क्रम में युवक की डूबकर मौत
मझौलिया
मझौलिया थाना क्षेत्र के जौकटिया नवका टोला अंतर्गत कोहडा नदी में नहाने के क्रम में एक युवक की डूबकर मौत हो जाने की मामला प्रकाश में आया है ।ग्रामीणों की सूचना पर मझौलिया पुलिस तथा एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुचकर शव की तलाश में जुट गयी है। युवक का नाम जहिम आलम है जो कि 18 वर्ष का है।बताया जाता है कि मृतक जौकटिया गांव निवासी बाबूजान मियां का पुत्र बताया जा रहा है।बताया जाता है कि जहिम आलम शुक्रवार को बाहर से बकरीद का त्योहार मनाने घर आया था।यह घूमने दोपहर में घर से निकला उसी क्रम में वह नहाने के लिये कोहड़ा नदी में छलांग लगा दी पर वह नदी मे ही रह गया एवं उसकी डूबने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है वही एनडीआरएफ की टीम व ग्रामीण लास खोजने में जुट गये हैं।समाचार प्रेषण तक लाश की खोजबीन अभी भी जारी है।
प्रधानमंत्री उज्जवल योजना का लाभ ग्रामीणों ने उठाया
साठी थाना क्षेत्र के नरकटियागंज प्रखण्ड अंतर्गत पंचायत सोमगढ़ ग्राम सिरिसिया के बिपिएल परिवारों ने प्रधानमंत्री उज्वला योजना के तहत 17 परिवारो को गैस सिलेंडर एवं चुलहा कनेक्शन कर मुहैया कराया गया जिस कंपनी ने जिस कंपनी ने बिपिएल परिवार को दिया नरकटियागंज प्रखण्ड अंर्तगत सुगौली इम्डेन ग्राम वितरक द्वारा सिरिसिया के इस योजना का लाभ उठाने वाले ग्रमीणों मे शायदा खातून बेदामो देवी उमा देवी रबडी खातुन आदि सभी बिपिएल परिवारो को इस योजना का लाभ मिला और ग्रामीण जनता काफी प्रशन्न हुए और वितरकों को दुवाऔ से नवाजा गया।
नगर परिषद की विशेष बैठक
आज नगर परिषद की विशेष बैठक में आधे से अधिक पार्षदगण द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के आधार पर 86 कॉम्पेक्टर डस्टबिन 86 ट्राईसाईकल ठेला एवं 39 ऑटोटीपर की खरीदारी एवं भुगतान की सहमति दे गई तथा पार्षदगणो द्वारा कहा गया कि आज दिनांक-10 अगस्त 2019 को सम्पन्न नप बोर्ड की विशेष बैठक में ट्राई साइकिल ठेला, कम्पेक्टर डस्टबिन में नप बोर्ड की विशेष बैठक 06.08.2019 को वर्णित समस्याओ का निदान करने के बाद ही ख़रीदगी की सहमति दी जाती है। साथ ही ट्राई साइकिल ठेला, कम्पेक्टर डस्टबिन तथा ऑटोटीपर खरीद में नियम संगत तरीके से भुगतान की सहमति हम सभी नगर पार्षदगण दे रहे हैं। इसके साथ ही हम यह भी स्पष्ट कर रहे हैं कि किसी भी खरीदारी में बोर्ड में पक्ष एवं विपक्ष होने के चलते खरीदारी एवं आपूर्ति होने के बाद आरोप प्रत्यारोप लगाकर अक्सर जांच होती रहती है या की जाती है। जिसके कारण कई बार कई पार्षदगण को अकारण जनता के सामने बेज्जती एवं परेशानी का सामना करना पड़ता है। अतः हम यह भी अनुरोध कर रहे हैं कि खरीदारी व आपूर्ति होने वाले संसाधन सहमत और संतुष्ट पार्षदों या उनके वार्डों की जनता को ही मिलना सुनिश्चित किया जाय। ताकि अपनी वैधानिक जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे पार्षद व उनके वार्ड की जनता को ख़रीदगी वाले संसाधनों की सुविधा मिलना सुनिश्चित हो सके।
वन कर्मियों ने नेपाली वन तस्करों को हथियार के साथ धर दबोचा
तस्करों के साथ तेज हथियार और ठेला गाड़ी भी हुई बरामद
बाल्मीकि नगर
बीटीआर के 1 कक्ष संख्या 28 सुलभता के जंगल में शुक्रवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर वनपाल विजय कुमार पाठक के नेतृत्व में वन कर्मियों की एक टीम नेपाल से गंडक नदी पार कर नाव के सहारे जंगली पेड़ को कटाई करने के लिए आए हुए वन तस्करों को धर दबोचा। बताते चलें कि 3035 की संख्या में नेपाल से वीटीआर के जंगल में कीमती पेड़ों को कटाई करने के लिए रात में गंडक नदी पार कर आए हुए तस्करों में से 3 को पकड़ने में 1 कर्मियों ने कामयाबी हासिल की है। बताते चले कि आए दिन नेपाल की कुछ माफिया वन तस्कर बीटीआर के जंगलों को नुकसान करने पर तुले हुए थे परंतु वन विभाग की सक्रियता के कारण शुक्रवार की देर रात उन्हें पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई है। वन विभाग की मानें तो पिछले 10 दिनों से इन वन तस्करों के पीछे वन कर्मियों की टीम लगी हुई थी मगर हर बार यह 1 तस्कर भाग निकलने में सफल हो जाते थे।
बताते चलें कि पकड़े गए तीनों नेपाली वन तस्कर नेपाल नवल परासी क्षेत्र के बेलाटाढ़ी थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पिछले छापामारी में नेपाली वन तस्करों के द्वारा 11 राउंड गोली भी चलाई गई थी जिससे बहुत सारे वन कर्मी बच गए उन्हीं में से एक शातिर वन अपराधी नेपाल निवासी भी पकड़ा गया है। पकड़े गए अपराधियों का नाम मुरारी केवट पिता लाल केवट नरसही वार्ड नंबर 9 मंटू नोनिया पिता टिकोरी नोनिया पत्थर काला वार्ड नंबर 3 कथा राम लखन बीन पिता स्वर्गीय मदन बीन सिरपत नगर वार्ड नंबर 4 यह सभी थाना बेला तारी जिला नवल परासी के रहने वाले हैं॰ इस बाबत पूछे जाने पर बाल्मीकि नगर वन्य क्षेत्र पदाधिकारी महेश प्रसाद ने बताया कि इन तीनों के ऊपर पहले से भी वन विभाग की नजरें बनी हुई थी क्योंकि इनमें से एक मंटू नोनिया वन कर्मियों के ऊपर पिछली छापेमारी में 11 राउंड गोली चलाई थी लेकिन हमारे वन कर्मियों एवं अधिकारियों के सक्रियता से गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार शाम से ही हमारे वन कर्मी इनके क्रियाकलापों पर नजर बनाए हुए थे जिसके चलते 30 से 35 की संख्या में आने वाले वन तस्कर माफियाओं में से 3 को हमारे वन कर्मियों ने धर दबोचा है।
वन क्षेत्र पदाधिकारी महेश प्रसाद ने बताया कि इनके पास से तीन ठेला गाड़ी सहित बहुत सारे तेज हथियार जो पेड़ काटने में प्रयोग किए जाते हैं पकड़े गए हैं। वन क्षेत्र पदाधिकारी ने बताया कि आज इन तीनों का मेडिकल जांच होने के बाद इन्हें वन अधिनियम एक्ट के तहत जेल भेज दिया जाएगा लेकिन उससे पहले इनमें शामिल और वन माफियाओं एवं तस्करों का नाम पूछा जाएगा और उनके ऊपर भी कानूनी कार्यवाही करने की प्रक्रिया चलाई जाएगी। वन क्षेत्र पदाधिकारी ने इस कार्य के लिए वनपाल विजय कुमार पाठक सहित सभी वन कर्मियों की सराहना की है वहीं दूसरी ओर वनपाल विजय कुमार पाठक ने बताया कि पूरी रात इन वन तस्करों के पीछे हमारी टीम लगी हुई थी तब जाकर इन्हें पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई है।
नदी मे डूबने से बालक की मौत
नौतन ।। बरदाहा पंचायत के हरीनगर गाव निवासी अनवर मिया के सात वर्षिय पुत्र साज़िद आलम की मौत चंद्रावत नदी मे डूबने से शनिवार को हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार किशोर चंद्रावत नदी पार कर अपने खेत की तरफ जा रहा था की अचानक पैर फिसलने के कारण डूबने से उसकी मौत हो गयी । घटना की सुचना पुलिस को दे दिया गया है।।
रामनगर के रेलवे ट्रैक से मिला युवती का शव
रेप कर युवती की हत्या के बाद अपराधिओं ने रेलवे ट्रैक पर फेका शव
बगहा / रामनगर
रामनगर क्षेत्र में नहीं थम रहा है वारदातों का शिलशिला ।अभी रामनगर थाना क्षेत्र के रतन पुरवा में हुए नाबालिग आरती के निर्मम हत्या को बीते एक सप्ताह भी पूरा नहीं हुआ कि हरिनगर नरकटियागंज रेल खण्ड के तौलाहा रेलवे गुमटी के पश्चिम रेलवे ट्रैक के बगल में मिले एक अज्ञात युवती के शव ने सबकी स्तब्ध कर दिया ।ग्रामीणों के सूचना पर पहुंचे रामनगर थानाध्यक्ष सह निरीक्षक राजीव कुमार, एस आई आर के सिंह, धनंजय द्विवेदी ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजे ।मृतका की पहचान नहीं हो पाया है ।मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने बताया कि खेत के तरफ जाने वाले लोगों ने अर्द्ध नग्न अवस्था मे रेलवे ट्रैक के बगल में लड़की का शव देखे जिसकी सूचना रामनगर थाना को दिया गया ।मृतका के शव की स्थिति को देखने से बलात्कार के बाद हत्या प्रतीत होता है ।आये दिन होरहे बलात्कार और हत्या से लोगों में दहशत हो गया है ।परेशानी का सबब ये है क्यों हो रही है आये दिन ऐसी घटनाएं ।इसका एक मात्र कारण है युवाओं में ड्रग का नशा जो आदमी को वहशी दरिन्दा बना देरहा है ।जबतक ऐसे कुकृत्य करने वालों को कठोर से कठोर सजा नहीं मिलेगा ,तबतक नृशंस हत्याओं के शिलशिला बन्द नहीं होगा ।एक तरफ सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया जा रहा है उसके बाद भी आये दिन महिलाओं और नावालिग लड़कियों को वहशीपन का शिकार होना पड़ रहा है ।आये दिन हो रहे ऐसे वारदातों से लोगो मे खौफ ब्याप्त है ।एक मासूम किशोरी की चिता की आग अभी ठंडा भी नही हो पा रहा तबतक दूसरी घटना चीख चीख कर पूछ रही है ,कि क्या है हमारा गुनाह ? क्या यही है सुशासन ? एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नशाबंदी करके जुर्म को कम करने और महिलाओं को सशक्त बनाने में एड़ी चोटी लगा रहे हैं ।वही दूसरे तरफ वहशी दरिन्दों को महिलाओं और मासूम लड़कियों के साथ बलात्कार और हत्या करने के मामले में कठोर सजा नहीं मिलने से सुशासन पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है ।जब माननीय मुख्यमंत्री जी के शासन में सुशासन है तो दुशासन सरेआम क्यों घूम रहे हैं ।ऐसे कुकृत्य करने वाले लोगों को सरेआम फाँसी क्यों नहीं दी जाती है ।प्रशासनिक पदाधिकारियों को सच को उजागर करने से कौन रोक रहा है ? वो कौन सा चेहरा है जो इस घिनौनेपन को सह दे रहा है ।अगर पुलिस प्रशासन को अपने ढंग से घटनाओं का उद्भेदन करने पर बंदिश लगा रहा तो ऐश्वर्या और निर्भया की तरह कई मासूम लड़कियाँ दरिन्दगी की भेंट चढ़ती रहेगी ।

Comments
Post a Comment