मसान पुल का शिलान्यास वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रामनगर विधायक भागीरथी देवी ने की
कमल सिन्धु मिश्रा की रिपोर्ट
वर्षों इंतजार के बाद हादसा का पर्याय बना रामनगर भैरोगंज पथ में क्षतिग्रस्त मसान पुल निर्माण कार्य का रास्ता साफ ।पुल निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रामनगर विधायिका भागीरथी देवी ने किया शिलान्यास ।वहीँ वाल्मीकिनगर विधायक रिन्कू से पूजा अर्चना के साथ किए भूमि पूजन ।विधायिका भागीरथी देवी ने बताया कि मसान पुल पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था और इसपर भारी वाहनों का परिचालन बन्द कर दिया गया था ।जिसके कारण बगहा आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था ।आज पुल निर्माण कार्य के साथ रामनगर भाया कपरधिका तक सड़क निर्माण का भी शिलान्यास किया जा रहा है ।इससे लोगों में काफी हर्ष है ।वाल्मीकिनगर विधायक रिन्कू सिंह ने कहा कि सड़क का निर्माण हो जाने से बगहा आने जाने में समय की बचत होगी ।मसान पल क्षतिग्रस्त होने से आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे थे ।इस योजना को अमलीजामा पहनाने में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से कई लोगों की अहम भूमिका है ।संवेदक हरेन्द्र किशोर सिंह ने बताया कि इस योजना को पूर्ण करने के लिए 24 महीना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और इस अवधि में कार्य को पूरा कर लिया जाएगा ।इस योजना का प्राक्कलन 42 करोड़ रुपए का है और उज्जैन इंजिकान के द्वारा निर्माण किया जाएगा ।पुल की लंबाई 216 मीटर और चौड़ाई 12 मीटर है ।साथ ही 10 किलोमीटर200 मीटर सड़क का निर्माण रामनगर से कपरधिका तक करना है ।उज्जैन इंजिकान इंडिया प्रा. लि. के इंजीनियर राजेश कुमार सिंह, हिराकान्त ओझा ने स्थल का निरीक्षण किया । मौके पर देवेन्द्र सिंह, दारा सिंह, जटाशंकर सिंह,बच्चा सिंह, अरविन्द कुमार सिंह के साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष रामसिंह बलराम राय, वीरेन्द्र तिवारी, प्रमोद साह, दीपू श्रीवास्तव, मानव सेवा संगठन के सुजल सिंह, भोजपुरी गायक प्रभात रंजन,सोनू यादव समेत सैकड़ों की संख्या में गणमान्य लोग रहे उपस्थित ।

Comments
Post a Comment