स्वयंसेवकों ने तुतला धाम परिसर में चलाया सफाई अभियान

स्वयंसेवकों ने तुतला धाम परिसर में चलाया सफाई अभियान 

राजनीतिक दलों के लोग जनप्रतिनिधियों ने भी बटाया हाथ

 तिलौथू /रोहतास

 तिलौथू प्रखंड के तुतला धाम परिसर में शनिवार को प्रखंड के दर्जनों स्वयंसेवकों ने सफाई अभियान चलाया । सफाई अभियान में मां तुतला धाम विकास कमेटी, हनुमान सेवा दल व प्रखंड के कई अन्य स्वयंसेवक सुबह 8 बजे अपने अपने हाथों में झाड़ू लेकर  तुतला धाम परिसर में जुटे। कमेटी कार्यालय के सामने से सफाई शुरू किया व 2 घंटे तक चले सफाई अभियान में पूरे परिसर को साफ किया। इस संबंध में हनुमान सेवा दल के संयोजक हंसराज कुमार सह संयोजक जगतेन्दु सोनी ने बताया कि इस धाम पर यूं तो सब ठीक है लेकिन धाम परिसर में मांस मछली बनाना खाना वर्जित होना चाहिए । मांस मछली बनाने खाने वाले बना तो रहे हैं लेकिन वे अपशिष्ट को या तो वहीं छोड़ कर निकल जाते हैं या तो नदी में ही डाल दे रहे हैं। जिससे काफी ज्यादा गंदगी फैल रही है और बदबू आ रही है। इससे धाम तक पूजा पाठ करने जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
 इस संबंध में कमेटी के सचिव धर्मेंद्र कुमार अध्यक्ष गुरचरण यादव ने बताया कि बहुत ही जल्द इस धाम को एक मास्टर प्लान बना कर गंदगी से मुक्त किया जाएगा। सफाई अभियान के थोड़ी ही देर बाद डेहरी अनुमंडल अधिकारी लाल ज्योति नाथ शाहदेव व डेहरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार भी अपने परिजनों के साथ आकर माता का दर्शन किए व कैमूर पहाड़ी की सुरम्य वादियों का सपरिवार लुत्फ उठाया। अधिकारियों ने कहा कि हम लोगों के स्तर से इस धाम को सुंदर बनाने व गन्दगीमुक्त करने के लिए जो भी करना होगा, करेंगे। मौके पर प्रखंड प्रमुख कपिल कुमार, डब्लू सिंह, वरुण राजपूत, गुड्डन सिंह, डॉ उपेंद्र सिंह, टनु कुमार, भरत यादव, रविकांत दुबे सहित कई अन्य मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर